23 से PM मोदी संभालेंगे बिहार NDA की कमान, करेंगे 12 चुनावी रैली, CM नीतीश भी देंगे साथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 12 रैलियां करेंगे. पीएम मोदी की रैली की शुरुआत 23 अक्‍टूबर को सासाराम (Sasaram) से होगी. उसी दिन वे दो और रैलियों को जो गया (Gaya) व भागलपुर (Bhagalpur) में  होंगी, उन्हें भी संबोधित करेंगे. बिहार बीजेपी के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फड़णवीस (Devendra Fadnavis) ने बताया कि ये रैलियां एनडीए की होंगी, जिनमें जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अध्‍यक्ष व मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) भी शामिल रहेंगे.

उन्होंने बताया कि पहले चरण के चुनाव के लिए प्रधानमंत्री की तीन रैलियां होंगी, जिनके माध्‍यम से वे 71 सीटों पर राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की जीत के लिए जनता से आह्वान करेंगे. उनकी अन्‍य नौ रैलियां दूसरे व तीसरे चरण की सीटों के लिए होगीं, जिसमें 8 अक्टूबर को दरभंगा में पहली, मुजफ्फरपुर में दूसरी और पटना में तीसरी रैली होगी

वहीं, 1 नवंबर को पीएम मोदी फिर बिहार आयेंगे और उस दिन उनकी पहली रैली छपरा, दूसरी पूर्वी चंपारण और तीसरी रैली समस्तीपुर में होगी. वहीं 3 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली रैली चंपारण दूसरी सहरसा और तीसरी अररिया में होगी.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे नवरात्र के दौरान निराहार रहते हैं और नौ दिन वे केवल पानी पीते हैं. इसी में वे बिहार में वोट मांगने आएंगे तथा एनडीए की सरकार बनाने की अपील करेंगे. पीएम मोदी की रैलियों के बीच के दिनों में गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh), उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ (Yogi Aditya Nath) एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) जैसे स्टार प्रचारक रैलियां करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *