मप्र में नामांकन का आज अंतिम दिन, अब तक 216 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे

भोपाल: मध्य प्रदेश के 28 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उप-चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन भरने का अंतिम दिन है. यहां मतदान तीन नवंबर को होना है. गुरुवार तक राज्य में 216 उम्मीदवारों ने 282 नामांकन पर्चे दाखिल किए थे. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश के 19 जिलों के 28 विधानसभा क्षेत्रों में गुरुवार को 92 अभ्यर्थियों के 122 नाम निर्देशन-पत्र जमा किए गए. इस प्रकार अब तक कुल 216 अभ्यर्थियों ने 282 नाम निर्देशन-पत्र जमा किये हैं. शुक्रवार को नामांकन जमा करने की आखिरी तारीख है.

निर्वाचन के तय कार्यक्रम के अनुसार, नाम निर्देशन-पत्र 16 अक्टूबर तक जमा होंगे. नाम निर्देशन-पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) 17 अक्टूबर को की जाएगी. नाम वापसी की प्रक्रिया 19 अक्टूबर तक होगी. मतदान तीन नवम्बर और मतगणना 10 नवम्बर को होगी.

राज्य में भाजपा, कांग्रेस और बसपा ने सभी 28 क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारे है. वहीं सपाक्स और सपा भी कुछ स्थानों पर उम्मीदवार उतार रही है. कुल मिलाकर इस उप-चुनाव में कई स्थानों पर सीधे मुकाबले की बजाय त्रिकोणीय होने के आसार बन रहे है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *