PVC Aadhar Card: अब किसी भी मोबाइल पर OTP भेजकर मंगवाए पीवीसी आधार कार्ड, जानें क्या होगी इसकी खासियत

नई दिल्ली: आधार कार्ड आज के समय में सबसे अहम दस्तावेज बन चुका है. ऐसे में UIDAI द्वारा आए दिन आधार से संबंधित अपडेट की जानकारियों को साझा किया जाता है. अब आधार कार्ड में फिर से बदलाव होने जा रहा है. UIDAI आधार को पोविवनाइल क्लोराइड (PVC) के रूप में निकाल रही है. साथ ही अब आप आधार से संबंधित ओटीपी किसी भी फोन नंबर पर मंगवा सकते हैं.

अगर PVC की बात करें तो यह बताया जा रहा है कि यह कार्ड दिखने में बिल्कुल एटीएम कार्ड की तरह होगा. इस कारण इसे कैरी कर पाना आसान हो जाएगा. इस कार्ड की प्रिंटिंग क्वालिटी और लेमिनेशन क्वालिटी काफी बेहतर है. इस कार्ड को आसानी से कैरी करते हुए सालों तक सुरक्षित रखा जा सकता है. इस कार्ड में QR CODE भी होगा जिससे आप कार्ड की वास्तविकता की पुष्टि कर सकेंगे.

PVC कार्ड को इस्तेमाल करना काफी आसान होगा, साथ ही पानी में भींगने पर भी यह कार्ड गीला नहीं होगा और न ही खराब होगा. अबतक की जानकारी के आधार पर कार्ड को किसी तरह के नुकसान होने को लेकर संभावना नजर नहीं आ रही है. इस बाबत UIDAI ने ट्वीट करके लोगों को जानकारी दी. UIDAI ने ट्वीट कर लिखा- आपका आधार अब ऐसे आकार में आएगा, जिसे आप आसानी से अपनी जेब में रख सकते हैं. साथ ही ये बिल्कुल सिक्योरिटी वाइस सुरक्षित है.

UIDAI ने अन्य ट्वीट में लिखा- आधार आपकी जेब में. अब आप किसी भी मोबाइल नंबर पर अपने आधार कार्ड की ओटीपी मंगा सकते हैं. वहीं परिवार का एक सदस्य पूरे परिवार के सदस्यों को लिए PVC कार्ड को ऑनलाइन मंगवा सकता है. PVC कार्ड को ऑनलाइन मंगवाने के लिए इस लिंक को फॉलो करें- https://residentpvc.uidai.gov.in और इसे फौरन ऑर्डर करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *