सेक्स करने से पहले दो-चार बूंद सीमन निकल जाता है, क्या करूं….

सवाल: 37 साल का हूं। sex करने की बड़ी इच्छा होती है, लेकिन प्रवेश से पहले दो-चार बूंद सीमन निकल जाता है। यह समस्या पिछले 7 महीने से है। क्या करूं।जवाब: 

कई बार व्यक्ति जब पार्टनर के साथ सेक्स के बारे में सोचकर ज्यादा उत्तेजित हो जाता है तो दो-चार बूंद चिकना तरल पदार्थ प्राइवेट पार्ट से बाहर निकल आता है। यह सीमन नहीं है, यह काउपर्स ग्रंथि का स्राव है। सीमन हमेशा झटके से बाहर आता है। कॉपर्स ग्रंथि का स्राव झटके से नहीं आता यह धीरे-धीरे आता है। काउपर्स ग्लैंड का स्राव 3 से 4 बूंद होती है। यह पारदर्शी और चिकना होता है। दूसरी ओर सीमन 3 से 4 एमएल होता है। यह पीला रंग लिए हुए सफेद होता है। इसमें चिकनाहट नहीं होती। मिसाल के तौर पर एक शख्स को मिठाई में गुलाब जामुन पसंद है। यह स्वाभाविक है कि जब वह गुलाब जामुन देखेगा तो उसके मुंह में लार आ जाएगी। इसी तरह से जब कोई शख्स सेक्स के लिए किसी पसंदीदा व्यक्ति का ख्याल करता है तो प्रवेश से पहले ही कभी-कभी उसके प्राइवेट पार्ट से लार टपकने लगती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *