विजय बघेल का समर्थन करने राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय पहुंचे पाटन

भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कर रहे अनशन

रायपुर: सांसद विजय बघेल का अनशन तीसरे दिन भी जारी है। सांसद बघेल के समर्थन में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, रमशीला साहू और प्रफुल्ल विश्वकर्मा के साथ अब राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय भी पाटन पहुंचे हैं। सांसद विजय बघेल ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर फर्जी केस बनाकर जेल भेजने का आरोप लगाया है। इसी के विरोध में सांसद विजय बघेल तीसरे दिन भी अमरण अनशन पर हैं।

सांसद विजय बघेल के इस अनशन को प्रदेश प्रवक्ता पूर्व मंत्री राजेश मुणत, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, पूर्व सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा भी अस्थायी बनाए गए जेल कृषि उपज मंडी पाटन पहुंचे और इस लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर विजय बघेल को साथ और समर्थन देने की बात कही है।

गौरतलब है कि 13 अक्टूबर को शराब दुकान में तोड़फोड़ के मामले में पाटन उत्तर मंडल अध्यक्ष लोकमणि चन्द्राकर, राजा पाठक और जीतू सेन को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से सांसद बघेल विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *