आज से नवरात्रि आरंभ, मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर में इस बार नहीं लगेगा मेला

डोंगरगढ़। कोरोना संक्रमण ने इस बार देवी के भक्तों का उत्साह आधा कर दिया है। चैत्र के बाद क्वांर नवरात्र पर भी डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित कर दिया है, इससे मां के मंदिर में जलने वाले ज्योति कलशों की संख्या भी आधी हो गई है।

पिछली बार क्वांर नवरात्र पर मां के मंदिर में 7 हजार से ज्यादा ज्योति कलश प्रज्ज्वलित हुए थे। वहीं डोंगरगढ़ में हर साल लगने वाले नवरात्रि के मेले को भी स्थगित कर दिया गया है।

कोरोना संक्रमण के चलते नवरात्र के पर्व पर बंदिशें लग गई हैं। कोरोना की पाबंदी के बाद भी चैत्र नवरात्रि में ऊपर मंदिर में 5 हजार 111 और नीचे मंदिर में 713 ज्योति कलश प्रज्वलित हुए थे। मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अनुसार नीचे मंदिर में अभी तक 500, और ऊपर मंदिर में लगभग 3 हजार ज्योति कलश का पंजीयन हुआ है। मां बम्लेश्वरी के दरबार में हर साल विदेशों से भी श्रद्धालु ज्योति कलश प्रज्वलित कराते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *