Navratri 2020: पीएम नरेंद्र मोदी ने नवरात्रि के अवसर पर देश को दी शुभकामनाएं, ट्वीट करके कही ये बात

नई दिल्ली: आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है और पूरा देश हर्षोल्लास के साथ नवरात्रि पर्व को मना रहा है. हिंदू धर्म में मान्यता है कि शारदीय नवरात्रि के दिन से अच्छे दिन की शुरुआत होती है जोकि किसी भी शुभ काम और खरीदारी के लिए अच्छा माना जाता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नवरात्रि के पहले दिन लोगों को शुभकामनाएं दीं और उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार होने की कामना की. उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि देवी की कृपा से धरा सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध रहे.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को प्रणाम. उनकी कृपा से हमारी धरा सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध रहे. उनके आशीर्वाद से हमें गरीबों और वंचितों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की शक्ति मिले.’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *