महागठबंधन ने ली बिहार के बदलाव की शपथ, जारी किया घोषणापत्र

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं. बिहार में सरकार को बदलने का संकल्प लेते हुए महागठबंधन ने आज अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है. पटना के मौर्या होटल में आयोजित कार्यक्रम में राजद से तेजस्वी यादव के साथ ही महागठबंधन के तमाम नेताओं की मौजूदगी में संकल्प पत्र जारी कर दिया गया है.

इससे पहले शुक्रवार की रात में ही राजद की तरफ से जानकारी दी गई थी कि राजद नेतृत्व वाले महागठबंधन का संयुक्त घोषणापत्र शनिवार को जारी हो सकता है. राजद व उसके सहयोगी दलों की विशेषज्ञ कमेटी इस संदर्भ में लगातार दो दिन से विमर्श कर रही थी और जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को घोषणापत्र तैयार हो चुका था.

बता दें कि इससे पहले महागठबंधन के किसी भी घटक दल का घोषणापत्र जारी नहीं हुआ है. इन्हीं सब आधारों पर पार्टी के आधिकारिक सू्त्रों के मुताबिक इसलिए इसकी पक्की उम्मीद जताई जा रही थी कि घोषणापत्र शनिवार को कभी भी जारी हो सकता है.

वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 94 सीटों के लिए नामांकन का समय शु्क्रवार शाम खत्म हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक, 1062 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है. 13 अक्टूबर से जारी तीसरे चरण की 78 सीटों के लिए भी अब तक 63 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है. पहले चरण की 71 सीटों के लिए 1066 उम्मीदवार बच गये हैं. इधर चुनावी प्रचार में सभी दलों के प्रमुख नेता जी जान से लगे हुए हैं. नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *