रायपुर : राजस्व पुस्तक परिपत्र के तहत आपदा पीडि़तों को 16 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

रायपुर, 17 अक्टूबर 2020

छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा विभिन्न प्राकृतिक आपदा पीडि़तों को जिला कलेक्टर के माध्यम से आपदा पीडि़तों को आर्थिक सहायता मंजूर की जाती है। प्रदेश के विभिन्न जिलों के चार प्रकरणों में 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत सूरजपुर जिले की प्रेमनगर तहसील के ग्राम नवापारा कलां के शिवमंगल की मृत्यु सर्पदंश से हो जाने के कारण तथा उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले की नरहरपुर तहसील के ग्राम कोसमपानी के श्री हरीश कुमार कुंजाम की मृत्यु पानी में डूबने से हो गई थी, उनके परिजनों को चार-चार लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी तरह से नारायणपुर जिले के विकासखण्ड नारायणपुर के ग्राम हलामीमुंजमेटा के श्री मनीराम उईके और श्री लाल साय की मृत्यु पानी से डूबने से हो जाने के कारण मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *