मिथुन चक्रवर्ती के बेटे पर FIR दर्ज, नशीली दवा पिलाकर किया था दुष्कर्म

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय यानी मीमो और उनकी मां योगिता बाली पर एक लड़की के रेप और जबरदस्ती अबॉर्शन कराने के मामले में ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई है।पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि वो महाक्षय के साथ 2015 से रिलेशनशिप में थी और मीमो ने उससे शादी का वादा भी किया था। पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में पीड़िता ने बताया कि साल 2015 में महाक्षय ने पीड़िता को घर बुलाया और उसे सॉफ्ट ड्रिंक में नशीली दवा दी थी और इस दरम्यान महाक्षय ने पीड़िता के बिना कन्सेन्ट के ही उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए और बाद में शादी का झांसा देता रहा।

इसके बाद महाक्षय उर्फ मेमो 4 साल तक पीड़िता के साथ शारीरक संबंध बनाता रहा। बाद में पीड़िता प्रेग्नेंट हुई तो महाक्षय ने उसे अबॉर्शन करवाने के लिए दबाव डाला और जब वो नहीं मानी तो उसे कुछ पिल्स देकर उसका अबॉर्शन भी करवा दिया।

पीड़िता के मुताबिक महाक्षय की मां और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी ने पीड़िता की शिकायत के बाद उसे धमकाया था और मामले को रफादफा करने के लिए दबाव भी बनाया।इससे पहले भी जब महाक्षय की शादी होने वाली थी तब पीड़िता ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाने की कोशिश की थी, लेकिन जब पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया तो पीड़िता दिल्ली शिफ्ट हो गई।

जहां उसने दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में एफआईआर दर्ज करवाने के लिए अपील की थी, जिसके प्राइमा फेंसी एविडेंस के आधार पर कोर्ट ने मामले में एफआईआर दर्ज करने और जाँच करने के आदेश दिए थे और इसके आधार पर गुरुवार को मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *