IIM RECRUITMENT 2020: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) विशाखापट्टनम ने प्रोफेसर के विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, उनके पास आवेदन करने का आखिरी मौका है। आवेदन की प्रक्रिया आज यानि 17 अक्तूबर, 2020 को समाप्त हो रही है। इन पदों पर ऑनलइन व ऑफलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों पर नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आपको आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है।
हत्वपूर्ण तिथि:
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि : 26 अगस्त
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि
वेतनमान –
70,000 से लेकर 1,40,000 तक। पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना पढ़ें।
आयु सीमा- इन रिक्तियों में अभ्यर्थियों की आयु सीमा की जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचा पढ़ें।
शैक्षणिक योग्यता – इन पदों पर आवेदन के लिए एक उम्मीदवार के पास पीएचडी की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही किसी IIT, IISc जैसे विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक अनुभव भी होना चाहिए।
आवेदन प्रक्रिया- इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 17 अक्तूबर, 2020 को समाप्त हो रही है। अभ्यर्थी इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। उम्मीदवार IIM विशाखापट्टनम की आधिकारिक वेबसाइट www.iimv.ac.in/careers के जरिए आवेदन करें। इसके अलावा, अभ्यर्थी ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।
