शौच करने गई 55 वर्षीय महिला के साथ तीन लोगों ने किया सामूहिक बलात्कार

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 55 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। घटना 15 अक्टूबर की शाम की बताई गई है। पीडि़त बुजुर्ग महिला ने थाने में इसकी शिकायत की है। अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि गुरुवार की रात वह शौच करने के लिए घर बाहर निकली थी।

पीड़िता के अनुसार, वह अभी थोड़ी दूर की गई थी कि पहले से घात लगाकर बैठे तीन बदमाश अचानक सामने आ गए। वह कुछ भी समझ पाती, तब तक तीनों ने एक साथ उसे पकड़ लिया। किसी ने ने मुंह बंद किया, तो किसी ने उनके हाथ- पैर पकड़ लिए। इसके बाद उसे जबरदस्ती सुनसान स्थान पर ले गए। जहां बारी-बारी से उनलोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे घायल हालत में छोड़ फरार हो गए। जाने के दौरान तीन बदमाशों ने इस घटना की किसी से भी शिकायत नहीं करने के लिए धमकाया भी।  उन लोगों के वहां से चले जाने के बाद पीड़िता किसी तरह वहां से अपने घर पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी।

पीड़िता के साथ स्वजन जब आरोपितों के घर शिकायत करने पहुंचे तो उन लोगों ने मारपीट कर सभी को भगा दिया। इस बारे में जब थानाध्यक्ष विनोद दास से बात की गई तो उन्होंने कुछ भी बोलने इनकार कर दिया। वहीं, स्थानीय महिला पंचायत प्रतिनिधियों के अनुसार, मामला मारपीट का बताया जा रहा है। वहीं आवेदन की जांच करने गईं महिला पदाधिकारी ने भी जमीन विवाद की बात कही है। वहीं मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *