नवरात्रि का आरम्भ 17 अक्टूबर से हो चुका है और इस दौरान लोग मां दुर्गा की उपासना करते हैं. इन दिनों में भक्तजन श्रद्धा भाव से माता के लिए नौ दिनों का उपवास करते हैं. महिलाएं इस दौरान मां की पूजा पूरेश्रद्धा भाव से करते हैं. ऐसे में कई सारे लोग अपने घरों में कलश रखते हैं और नौ दिनों तक पूजा करते हैं.
अगर आप घर में कलश रख रहे हैं और साथ ही पूरे नौ दिनों तक दुर्गा शप्तसती का पाठ करते हैं साथ ही मां की सुबह और शाम आरती होती है. ऐसे में अगर घर में पूजा करते हैं और अगर आप इस दौरान पीरियड्स से परेशान हो गई हैं तो आपको कई सारी चीजों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आपसे कोई गलती ना हो और आपसे मां प्रसन्न भी रहे.
1. पीरियड्स के दौरान ना करें उपवास
अगर आपके पीरियड्स आसपास हैं या आने वाले हैं तो ऐसे में आपको नौ दिनों के व्रत से दूर रहना चाहिए. ऐसे में यदि आपको लगता है कि 9 दिनों के बीच पीरियड्स की डेट पड़ सकती है तो आपको पहले से ही इसका ध्यान देना चाहिए. अगर आप चाहें तो पहले औऱ अष्टटमी का फास्ट करें.
2. कलश से बनाएं दूरी
अगर आपका पीरियड्स आने वाला है तो ऐसे में आप कलश की स्थापना ना करें, क्योंकि कलश स्थापना करने के कई सारे नियम होते हैं. हालांकि अगर कलश स्थापित हो चुका है तो आपको कलश से दूरी बनाए रखनी चाहिए. ऐसे में अगर घर में कोई और है तो आप उनसे पूजा करवाएं और कलश की देखरेख का काम कर दें.
3. भोग न बनाएं
पीरियड्स के दौरान आपको माता के लिए भोग भी नहीं तैयार करना चाहिए, अगर पूजा हो रही है घर में तो आप सारी चीजों से दूर रहें. जिस समय आपका मासिक धर्म खत्म हो जाए उस समय नहाकर साफ वस्त्र धारण करके मां भगवती का पूजन करें.
4. ऐसे पढ़ें दुर्गा सप्तशती
यदि आप नियमित रूप से दुर्गा सप्तशती का पाठ करती आयी हैं और बीच में आपको पीरियड्स शुरू हो जाएं तो आपको ये पाठ अपने मोबाइल पर पढ़ना चाहिए जिससे पाठ खंडित न हो सके.
