इम्‍यूनिटी बढ़ाने से लेकर वजन कम करने तक, सरसों का साग ऐसे रखता है आपका ख्याल

ठंड आने वाली है ऐसे में जाहिर सी बात है कि अब बाजार अलग तरह की सब्जियां आएंगी. ऐसे में सरसों का साग भी जल्द ही बाजार में आने वाला है और इसका स्वाद तो लाजवाब होता है. सरसों के साग को देखकर मुंह में पानी आ जाता है और अगर इसे मक्‍के की रोटी और सरसों के साग के साथ खाया जाए, फिर तो सोने पर सुहागा हो जाता है. ऐसे में चलिए जानते हैं आखिर क्या होते हैं इसके फायदे.

सरसों के साग में इतने सारे पोषक तत्‍वों के मौजूद होने के कारण इसे खाना बहुत फायदेमंद होता है. इसमें बहुत सारे फिनोल्स और फ्लेवोनोइड्स होते हैं, यह आहार फाइबर, प्रोटीन, विटामिन के, मैंगनीज, कैल्शियम, विटामिन बी 6, विटामिन सी और कई और अधिक पोषक तत्वों से भरपूर होता है.सरसों के साग में फाइटोन्यूट्रिएंट्स, ग्लूकोसाइनोलेट्स और फिनोल प्रचुर मात्रा में होते हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर सरसो का साग खाने से आपको कितने सारे स्वास्थ के फायदे हो सकते हैं.

1.वजन होता है कम
सरोस के साग में हाई मात्रा में फाइबर होता है जिसका सेवन करने से आपका वजन होता है. सरसों के साग में हाई मात्रा में फाइबर होने के कारण इसका सेवन मेटाबॉलिज्‍म को नियमित करने में मदद करता है और इस तरह शरीर का वजन सही रहता है.

2. कोलेस्‍ट्रॉल
अगर आपके शरीर में खराब या फिर एलडीएल कोलेस्‍ट्रॉल से बचाने में मदद करता है. इसके साथ ही शरीर को बाइल बाइडिंग प्रक्रिया को कुशलता से पूरा करने में मदद करता है. इसके साथ ही शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को मात्रा को कम करने में मदद करता है.

3. डिटॉक्सीफाई
हर सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को प्राकृतिक रुप से डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है. यह शरीर में केमिकल्‍स और हैवी मेटल्स को बेअसर करने में भी मदद करता है.

4. इम्‍यूनिटी अच्छी करता है
सरसों के साग में विटामिन सी की मात्रा में इम्‍यूनिटी बढ़ाने वाले गुण होते हैं जो शरीर को सेल डैमेज से बचाते हैं, इसे भीतर से मजबूत करते हैं और कैंसर जैसे रोगों की शुरुआत को रोकते हैं. यह सर्दी और फ्लू जैसे मौसमी और वायरल संक्रमणों को रोकता है.

5.मुंहासे को रोकता है
अगर आपके चेहरे पर मुंहासे आ गए हैं तो ऐसे में आप सरसो का साग खा सकते हैं. ये आपकी त्वचा के लिए अच्छा होता है, इसमें फाइबर की बहुत अधिक मात्रा शरीर को डिटॉक्स करती है. इससे आप मुंहासों की समस्‍या से बची रहती हैं और चेहरे पर ग्‍लो भी आता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *