दागी अफसरों की होगी छुट्टी, पुलिस की छवि सुधारने DGP अवस्थी का बड़ा फैसला

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश में थानों से दागी इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर हटाए जाएंगे. इस संबंध में DGP डीएम अवस्थी ने सभी IG व SP को निर्देश दिए हैं कि थानों में पदस्थ इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर जिन पर विभागीय जांच या आपराधिक मामले दर्ज हैं, उन्हें तत्काल हटाया जाए.अधिकारियों के मुताबिक प्रदेशभर में 200 से ज्यादा इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर होंगे, जिनके खिलाफ विभागीय जांच चल रही है. इसी तरह दर्जनभर से ज्यादा के खिलाफ अपराध दर्ज होंगे. पुलिस की छवि सुधारने के लिए DGP अवस्थी ने बड़ा फैसला लिया है.

सीएम भूपेश बघेल ने दागी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे. इसके बाद DGP ने निर्देश जारी किए हैं कि विभागीय जांच या आपराधिक मामलों से जूझ रहे किसी भी इंस्पेक्टर या सब इंस्पेक्टर को थानों में पोस्टिंग नहीं मिलेगी.

उन्होंने IG-SP को निर्देश जारी कर लिखा है कि PHQ से जारी एसओपी में यह प्रावधान है कि विभागीय जांच या आपराधिक प्रकरण वाले इंस्पेक्टर-सब इंस्पेक्टर को थानों में पदस्थ नहीं किया जाएगा. इस आधार पर जो भी इंस्पेक्टर या सब इंस्पेक्टर अभी पदस्थ हैं, उन्हें तत्काल हटाया जाएगा.बता दें कि अनुशासनहीनता या आपराधिक मामलों में शामिल कई इंस्पेक्टर या सब इंस्पेक्टर राजनीतिक पहुंच का लाभ उठाकर थाने में पदस्थ हो जाते हैं. इन पुलिसकर्मियों की वजह से विभाग की छवि पर असर पड़ता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *