कोरोना से 24 घंटे में 717 लोगों की मौत, 54 हजार नए मामले आए सामने

देश में कोरोना संक्रमण के ताजा आंकड़े आ चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना से 717 लोगों की मौत दर्ज की गई है. वहीं 54,044 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं. देश में 7,40,090 कोरोना वायरस के एक्टिव मामले हैं. देश में अबतक कुल 1,15,914 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है

अगर राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में एक्टिव मामलों की संख्या 1,74,246 पहुंच चुकी है. वहीं अबतक इससे 42,240 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है. वहीं दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 22,570 हैं. साथ ही मरने वालों की संख्या 6040 लोगों की मौत हो चुकी है. तमिलनाडु में एक्टिव मामलों की संख्या 38,093 है. वहीं मरने वालों की संख्या 10,691 है.

सम में संक्रमितों की संख्या 27,319 है. यहां अबतक 875 लोगों के मौत की पुष्टि की गई है. उत्तर प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 31,495 पहुंच चुकी है. यहां मरने वालों की संख्या 6685 पहुंच चुकी है. वहीं पश्चिम बंगाल में 34,584 संक्रमितों की संख्या की पुष्टि की जा चुकी है वहीं मरने वालों की संख्या 6,119 पहुंच चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *