बाल झड़ने की समस्या से लेकर यौन दुर्बलता तक सभी परेशानियां का इलाज है सिंघाड़ा, डाइट में जरूर करें शामिल

नई दिल्ली:  सर्दियों का मौसम शुरु होते ही बाजार में सिंघाड़ा देखने को मिलता है. सिंघाड़े में कई तरह के औषधीय गुण होते हैं. सिंघाड़ा पानी में पसरने वाली एक लता में पैदा होने वाला एक तिकोने आकार का फल है. इसके सिर पर सींगों की तरह दो कांटे होते हैं. चीनी खाने का यह एक अभिन्न अंग है. इसको छील कर इसके गूदे को सुखाकर और फिर पीसकर जो आटा बनाया जाता है उस आटे से बनी खाद्य वस्तुओं का भारत में लोग व्रत उपवास में सेवन करते हैं क्योंकि इसे एक अनाज नहीं फल माना जाता है. सिंघाड़े के सेवन से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं आइए जानते हैं इन फायदों के बारे में

पोषक तत्वों से भरपूर – सिंघाड़े में विटामिन-ए, सी, मैंगनीज, थायमाइन, कर्बोहाईड्रेट, टैनिन, सिट्रिक एसिड, रीबोफ्लेविन, एमिलोज, फास्फोराइलेज, एमिलोपैक्तीं, बीटा-एमिलेज, प्रोटीन, फैट और निकोटेनिक एसिड जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं

थायरॉयड और घेंघा रोग में फायदेमंद- सिंघाड़े में मौजूद आयोडीन, मैग्नीज जैसे मिनरल्स थायरॉइड और घेंघा रोग की रोकथाम में अहम भूमिका निभाते हैं.

गर्भवती महिलाओं के लिए लाभदायक- गर्भाशय की दुर्बलता व पित्त की अधिकता से गर्भावस्था पूरी होने से पहले ही जिन स्त्रियों का गर्भपात हो जाता है, उन्हें सिंघाड़ा खाने से लाभ होता है. इसके सेवन से भ्रूण को पोषण मिलता है और वह स्थिर रहता है. सात महीने की गर्भवती महिला को दूध के साथ या सिंघाड़े के आटे का हलवा खाने से लाभ मिलता है.

यौन दुर्बलता करे दूर- सिंघाड़ा यौन दुर्बलता को भी दूर करता है. 2-3 चम्मच सिंघाड़े का आटा खाकर गुनगुना दूध पीने से वीर्य में बढ़ोतरी होती है.

अस्थमा के रोगियों के लिए फायदेमंद- अस्थमा के रोगी जिन्हें सांस से जुड़ी तकलीफ ज्यादा होती है, उनके लिए सिंघाड़ा बेहद फायदेमंद है. डॉक्टर्स कहते हैं कि सिंघाड़ा नियमित रूप से खाने से सांस संबधी समस्याओं में आराम मिलता है.

बाल झड़ने से रोकता है- बाल झड़ने की समस्या आम है. सिंघाड़े में मौजूद निमैनिक और लॉरिक जैसे एसिड बालों को नुकसान पहुंचने से बचाते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *