राजधानी में थमा कोरोना का कहर… रायपुर से 180 मरीजों की पहचान… 2,288 मरीज़ हुए स्वस्थ…

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना के रिकवरी रेट में तेजी से इजाफा हो रहा है। यहाँ मरीजो की संख्या कम होते नजर आ रही है और संक्रमितों की संख्या में भी गिरावट आ रही है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग के जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार राजधानी रायपुर में आज 180 मरीजों की पहचान की गई है, इसके साथ ही आज प्रदेश में कुल 2,507 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है, वहीं 2,288 मरीज़ स्वस्थ हुए है और 10 संक्रमितों की मौते हुई है।

इन जिलों से मिले नए मरीज

राजधानी की बात करे तो आज रायपुर से 180, कोरबा 287, रायगढ़ में 282, जांजगीर में 245, दुर्ग में 120, राजनांदगांव में 149, बालोद में 95, बेमेतरा में 23, कबीरधाम में 46, धमतरी में 82, बलौदाबाजार में 66, महासमुंद में 47, गरियाबंद में 6, बिलासपुर में 137, मुंगेली में 33, जीपीएम में 24, सरगुजा में 65, कोरिया में 36, सूरजपुर में 68, बलरामपुर में 20, जशपुर में 54, बस्तर में 107, कोंडगांव में 76, दंतेवाड़ा में 70, सुकमा में 39, कांकेर में 74, नारायणपुर में 9, बीजापुर में 66 मरीज मिले हैं।

प्रदेश की स्थिति

कुल संक्रमित – 165279
एक्टिव केस – 25709
डिस्चार्ज मरीज –137986
कुल मौत – 1231

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *