27 और 28 अक्टूबर को होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए नए कृषि कानून बनाने के लिए 27 और 28 अक्टूबर को ​विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। इसे लेकर विधानसभा सचिवालय से अधिसूचना जारी हो गई है। दूसरी ओर बीजेपी ने विधानसभा के विशेष सत्र बुलाए जाने पर तंज कसा है।

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि विधानसभा सत्र जितना कांग्रेस के लिए जरूरी उतना हमारे लिए भी जरूरी है। 2 दिन का क्या हम तो चाहते हैं 15 दिन का सत्र बुलाया जाना चाहिए। आगे कहा कि प्रदेश में माफियाओं का राज है। हम तो चाहते हैं इन सब विषयों पर विस्तार से सत्र में चर्चा होना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार लगातार केंद्रीय कृषि कानूनों का विरोध कर रही है। वहीं अब सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए नए कृषि बिल लाएगी। विधानसभा के विशेष सत्र में बिल को पास कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *