माता रानी के भक्तों को भोग प्रसाद प्रदान करने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अनुमति प्रदान की जाए

बिलासपुर। बिलासपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री विजय केशरवानी ने बिलासपुर कलेक्टर से मांग की है कि नवरात्र और दुर्गा उत्सव के दौरान माता रानी के भक्तों को भोग प्रसाद प्रदान करने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अनुमति प्रदान की जाए। श्री केशरवानी ने कहा कि मां जगदंबा और जगत जननी माता की पूजा में लीन बिलासपुर के भक्तों को किसी भी तरह से माता का भोग प्रसाद प्राप्त हो। क्योंकि भोग प्रसाद प्राप्त हुए बिना माता की पूजा अधूरी मानी जाती है। इसलिए प्रशासन से आग्रह है कि उसे इस दिशा में प्रशासन को पहल करनी चाहिए।माता का दर्शन करने वाले भक्त, हर वक्त माता का प्रसाद ग्रहण करने के उतावला रहते हैं। प्रशासन ने दुर्गोत्सव में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ माता के दर्शनों की अनुमति तो दी है। लेकिन भोग प्रसाद की अनुमति नहीं दी है। इससे माता रानी के भक्त बेहद निराश हैं। बिलासपुर जिले का दुर्गोत्सव पूरे प्रदेश में सबसे अव्वल रहता है। भले ही कोविड-19 के कारण सभी दुर्गा समितियों ने प्रशासन के मार्गदर्शन पर सादगी पूर्वक दुर्गा उत्सव मनाने का न केवल निर्णय लिया है, वरन उसका पालन भी कर रहे हैं। लेकिन सभी माता भक्तों को अगर माता का भोग प्रसाद नहीं प्राप्त होगा। तो उनके मन में एक अजीब तरह की निराशा घर कर सकती है।इसे देखते हुए बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री विजय केशरवानी ने जिला कलेक्टर एवं दंडाधिकारी डॉक्टर सारांश मित्र से आग्रह किया है कि वे कोविड-19 के तहत जारी की गई तमाम सावधानियों के अंतर्गत माता के भक्तों को भोग प्रसाद वितरित करने की अनुमति दुर्गा उत्सव समितियों को प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *