सभी स्कूलों के शिक्षक व कर्मचारियों को कोरोना टेस्ट कराना होगा अनिवार्य…

कोरोना से जुड़ी एक बड़ी खबर है। सभी स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट होगा। इस बाबत प्रशासनिक स्तर पर जारी हुए निर्देश के बाद बीईओ की तरफ से भी विकासखंड स्तर पर सभी संकुल समन्वयकों को आदेश जारी कर दिया है। NPG के पास अभी फिंगेश्वर विकासखंड के बीईओ की तरफ से जारी आदेश की प्रति है, लेकिन खबर है कि ऐसे आदेश कई जिलों में और कई विकासखंड में जारी हो चुके हैं।

दरअसल प्राथमिक, माध्यमिक और हाईस्कूल के अलावे हायर सेकेंडरी स्कूल में कार्यरत शिक्षक और अन्य समस्त कर्मचारियों को कोरोना का टेस्ट कराना जरूरी हो गया है, ताकि कोरोना का संक्रमण बच्चों तक किसी भी सूरत में ना पहुंचे। दरअसल स्कूल अभी प्रदेश में बंद हैं, लेकिन पढ़ाई के अन्य माध्यम पढ़ई तुंहर द्वार व मोहल्ला क्लास के जरिये बच्चों की आनलाइन व आफलाइन पढ़ाई चल रही है।

पिछले दिनों कुछ मोहल्ला क्लास में अध्ययनरत बच्चों के भी कोरोना संक्रमित होने की खबर मिली थी, लिहाजा ऐहितियातन प्रशासन की तरफ से शिक्षकों व संस्था में कार्यरत कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट कराने के निर्देश जारी किये गये हैं। शुक्रवार यानि 23 अक्टूबर से शिक्षकों के कोरोना टेस्ट के निर्देश जारी किये गये हैं। गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर में स्थित 79 स्कूलों में 23 अक्टूबर से 28 नवंबर तक सभी शिक्षकों का कोरोना टेस्ट कराया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *