देश में प्याज की महंगाई किसी से छिपी नहीं है. अच्छी गुणवत्ता की प्याज की कीमत 80 से 100 रुपये किलो के बीच है. ऐसे इस महंगी सब्जी पर हर किसी का नजर टिकना स्वाभाविक है. तभी तो अब प्याज की चोरी और लूट के मामले भी सामने आने लगे हैं
कुछ ऐसा ही मामला महाराष्ट्र के पुणे से सामने आया है. पुणे में पुलिस ने 550 किलो प्याज चुराने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने पुणे के मौजे देवजाली गांव से प्याज की चोरी की
पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान संजय पराधी और पोपट काले के रूप में की गई है. पुणे के नारायण गांव पुलिस थाने में इसको लेकर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है
