शादीशुदा व्यक्ति के साथ ना रखें प्रेम संबंध, इस तरह की हो सकती हैं मुश्किलें

कई बार ऐसा होता है कि हम उन लोगों के साथ प्यार में पड़ जाते हैं जो हमारे लिए सही नहीं होते हैं लेकिन बावजूद इसके लोग कई बार गलतियां कर देते हैं. ये तो आपवे सुना ही होगा कि लोग कहते हैं कि प्यार सोच समझकर नहीं होता है और हो जाता है, लेकिन कई बार ये प्यार आपको कई तरह से परेशान कर जाता है और ये तब खासकर होता है जब आप किसी शादीशुदा इंसान के प्यार में पड़ते हैं

अगर आप किसी शादीशुदा इंसान के साथ प्यार में हैं तो ऐसे में आप बहुत बड़ गलती कर रहे हैं, क्योंकि ये रिश्ता आपको हर तरह से तकलीफ देगा और आज नहीं तो कल आप इस रिश्ते में रहकर टूट जाएंगे. ऐसे में अगर आप शादीशुदा महिला या पुरुष को पसंद करते हैं तो बात को आगे बढ़ाने से पहले कुछ बातों पर जरूर गौर करें. एक्सपर्ट के मुताबिक कुछ ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से शादीशुदा लोगों के प्यार में पड़ने से बचना चाहिए. आइए जानते हैं क्या हैं ये कारण.

1. जीवनसाथी उसका हमेशा साथ रहेगा
कई सारे लोगों को लगता है कि अगर वो किसी शादीशुदा इंसान के साथ रिश्ते में है तो ऐसे में आप जिसके साथ प्यार हैं वो अपनी पत्नी या पिर पति को छोड़ देगा, लेकिन शायद ही ऐसा होगा. भले ही वो आपको वादे करता होगा लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा कि वो उसको छोड़कर आपके पास आ जाए क्योंकि उसका रिश्ता पुराना है और उसके साथ कई सारे लोग जुड़े होते हैं. ऐसे में आपको आगे चलकर इमोशनली तौर पर कई सारी परेशानियां हो सकती हैं.

2. जिंदगी का ठहरवा
आप भले अपने शादीशुदा पार्टनर के लिए सब कुछ दांव पर लगा दें पर वो आपके लिए ऐसा कुछ नहीं करेगा. भले ही वो व्यक्ति आपका बहुत ख्याल रखता हो पर इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि आपका रिश्ता भी सार्थक हो. आपका रिश्ता कभी आगे नहीं बढ़ेगा और आप एक ठहराव या फिर फंसा हुआ महसूस करेंगे.

3. अक्सर रह जाएंगे अकेले
अगर आप किसी शादीशुदा इंसान के साथ रिश्ते में हैं तो ऐसे में आप भले ही साथ समय गुजारे हो लेकिन वो अक्सर अपना वक्त अपने परिवार को देता होगा और खासकर स्पेशल दिन जैसे कोई त्योहार वो ऐपके पास नहीं होगा. क्योंकि उनके लिए अपना परिवार पहली प्राथमिकता होगी. आप रिश्ते में होने के बावजूद अकेला महसूस करेंगे.

4. रिश्ते का कोई अच्छा अंत नहीं
अगर आप एक शादीशुदा के साथ रिश्ते में हैं तो ऐसे में इस रिश्ते को एक ना एक दिन खत्म होना ही है और वो हमेशा कड़ावहट के साथ ही खत्म होगा. ऐसे में ये रिश्ता आपको बहुत दुख पहुंचा सकता है. ऐसे में आप उनसे रिश्ता तोड़ ही दें क्योंकि अगर वो अपने जीवनसाथी को धोखा दे सकते हैं तो आपको क्यों नहीं दे सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *