पंजाब में 6 साल की मासूम के साथ हैवानियत, दरिंदों ने दुष्कर्म और हत्या कर जला डाला शव

होशियारपुर: पंजाब के होशियारपुर से एक रूह कंपा देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां एक छह वर्षीय मासूम के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई. इतना ही नहीं आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के लिए बच्ची की हत्या के बाद उसकी लाश को जला दिया. पुलिस ने गुरुवार जानकारी देते हुए कि छह वर्षीय बच्ची के साथ पहले कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया और फिर इसके बाद उसका क़त्ल कर दिया गया. पुलिस के अनुसार, बच्ची का अधजला शव टांडा के जलालपुर गांव के एक घर में मिला.

पुलिस ने बताया इस मामले में दो आरोपियों गुरप्रीत सिंह और उसके दादा सुरजीत सिंह को अरेस्ट कर लिया गया है, इन दोनों आरोपियों को हत्या, दुष्कर्म और भारतीय दंड संहिता (IPC) की अन्य धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण यानी पॉक्सो एक्ट के तहत अरेस्ट कर लिया गया है. पीड़ित बच्ची एक प्रवासी श्रमिक की बेटी थी, जो उसी गांव में रह रहा था. पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी गुरप्रीत उनकी बेटी को अपने घर ले गया जहां उसने उसके साथ बलात्कार किया, इसके बाद गुरप्रीत और सुरजीत दोनों ने मिलकर बच्ची का क़त्ल कर साक्ष्य मिटाने के लिए उसकी लाश को आग के सुपुर्द कर दिया.

इस बीच, पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग की चेयरपर्सन तेजिंदर कौर ने इस मामले के खुद संज्ञान लिया है और 26 अक्टूबर तक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होशियारपुर से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *