पता पूछने के बहाने लोगों को रोकती थी लड़की और फिर प्रेमी आकर लुटता था सामान

नई दिल्ली : हाल ही में सामने आई एक अपराध की कहानी आपको हैरान कर देगी। जी दरअसल यह अपराध दिल्ली के वजीराबाद इलाके में हुआ है। यहाँ पुलिस ने महिला मित्र के साथ लोगों से लूटपाट करने वाले दो नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है वह नशे के लिए हथियार के बल पर लोगों से लूटपाट किया करते थे। जी दरअसल आरोपितों के पास से पुलिस को नकदी मिली है और इसके अलावा उन्हें लोगों के दस्तावेज भी उनके पास से प्राप्त हुए हैं।

वैसे पुलिस का कहना है अब वह लूट में शामिल युवती की तलाश में लग चुकी है। जी दरअसल युवती पर आरोप है कि वह भी लूट में इन आरोपितों को मदद करती थी। इस मामले में डीसीपी एंटो अल्फोंस का कहना है कि, ‘वजीराबाद निवासी मोहम्मद अजिम 20 अक्टूबर को गुजरात की बस लेने मोरी गेट जा रहे थे। जैसे ही वह कश्मीरी गेट इलाके में पहुंचे एक 20 वर्षीय युवती ने पता पूछने के बहाने उन्हें रोका। अजिम के रुकते ही वहां 15-16 साल के दो बदमाश आए। उन्होंने पीड़ित के गले पर तेजधार हथियार रख दिया और उनसे उनका पर्स व मोबाइल फोन लूट लिए। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने हमला कर अजिम को घायल कर दिया और बाद में शास्त्री पार्क की ओर फारर हो गए।’

वहीं आगे बताया गया है कि, ”पीड़ित शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे भागे उसी दौरान इलाके में गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। वहीं उस दौरान युवती और एक अन्य बदमाश भाग निकले। अब इस मामले में पूछताछ में आरोपित ने बताया कि ‘युवती उसकी महिला मित्र है और वे सब साथ रहते हैं।’ पुलिस अधिकारी का कहना है, ‘तीनों किराए के मकान में रहते हैं और नशे पर होने वाले खर्च पूरा करने के लिए वे लूटपाट करते थे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *