आपकी सेक्सुअल लाइफ पर डाल सकता है ये असर, बरतें सावधानियां

चीन के बहुान से फैला कोविड-19 वायरस आज लगभग पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले चुका है.वर्ल्डोमीटर के आंकड़ों के अनुसार अब तक पूरी दुनिया में इस वायरस से 72 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 4 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. भारत में इसके आंकड़े दिन-प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहे हैं. इस वायसर के चलते जब लोग एक- दूसरे से दूर भाग रहे हैं ऐसे में सेक्स करना कितना सुरक्षित है? यह सवाल आपके मन में भी आ रहा होगा. एक शोध में पता चला है कि सेक्स तनाव कम करने और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी फायदेमंद साबित होता है. चूंकि, इस वक्त लोग महामारी के चलते तनाव और चिंता से जूझ रहे हैं, ऐसे में सेक्स करना कितना सुरक्षित है?

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आप पति-पत्नी सेक्स करना चाहते हैं तो कोविड-19 को रोकने के लिए सारी सावधानियों के साथ ऐसा कर सकते हैं. यह सुरक्षित माना जाता है, लेकिन अगर आप किसी दूसरे के साथ यौन संबंध बना रहे हैं, तो यह जोखिम भरा हो सकता है. इस लेख में आज हम आपको कोविड-19 के दौरान सेक्स से जुड़े कुछ ऐसे ही सवालों के जवाब देंगे…
सेक्स लाइफ पर कोविड-19 का असर
कोविड-19 सांस से संबंधित रोग है जो संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है. संक्रमित व्यक्ति के शरीर से निकलने वाले तरल पदार्थ जैसे लार, खून, छींकने और खांसने से निकलने वाली बूंदों से कोरोना संक्रमण फैलता है. इसलिए सेक्स के दौरान अतिरिक्त सावधानियां बरतनी जरूरी हो जाती है. विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड-19 यौन संचारित रोग नहीं है. हालांकि, शोधकर्ताओं ने संक्रमण से ठीक हो रहे रोगियों के वीर्य में सार्स-सीओवी-2 वायरस (कोविड-19 का वायरस) पाया है. वैसे तो इस अध्ययन का सैंपल काफी छोटा था. ऐसे में सेक्स से संक्रमण की पुष्टि के लिए अभी और विस्तृत शोध की आवश्यकता है.

लिव-इन पार्टनर या जीवनसाथी के साथ सेक्स
अगर आप और आपके पार्टनर एक ही घर में रहते हैं, तो सेक्स करना अपेक्षाकृत सुरक्षित है. हालांकि घर पर रहते हुए भी आपको सुरक्षा संबंधी सभी उपायों को अपनना चाहिए. इन सावधानियों को ध्यान में रखकर सुरक्षित यौन संबंध स्थापित किया जा सकता है.

1. यदि आप या आपका साथी कोविड-19 संक्रमित पाया जाता है तो आपको निश्चित रूप से यौन संबंध बनाने से बचना चाहिए. इसमें ओरल और एनल सेक्स भी शामिल हैं. आपको तब तक सेक्स नहीं करना चाहिए, जब तक डॉक्टर संक्रमण से पूरी तरह से मुक्त होने की पुष्टि न कर दें.

2. यदि आप इस दौरान अस्वस्थ्य महसूस कर रहे हैं तो आपने पार्टनर के साथ चुंबन सहित किसी भी प्रकार की यौन क्रियाओं से बचना चाहिए. जब तक कि आप पूरी तरह से आश्वस्त न हो जाएं, खुद को घर में क्वारंटीन करके रखें. ध्यान रहे कोविड-19 के हल्के लक्षण फ्लू की तरह ही होते हैं, जैसे बुखार, गले में खराश, खांसी, सांस लेने में कठिनाई, नाक बंद होना, सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द आदि. कुछ लोगों को थकान, खाने में स्वाद न आना, पेट की खराबी जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं. इससे बचने के लिए अपने हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह से धोते रहें. बाहर रहने के दौरान हैंड सेनेटाइजर का प्रयोग करें.

3. अतिरिक्त सतर्कता के तौर पर आप सेक्स के दौरान उन पोजीशंस का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिनमें आप दोनों का चेहरा एक-दूसरे के सामने न हो. इस दौरान आपको किसिंग से भी बचना चाहिए. अगर आप सेक्स टॉय का इस्तेमाल करते हैं तो उसे सबसे पहले साबुन से धोकर साफ कर लें.

घर से बाहर रहने वाले साथी के साथ न हों फिजिकल
कोविड-19 महामारी के दौरान ऐसे साथी के साथ सेक्स करना जो आपके घर पर नहीं रहता है, यह जोखिम से भरा हो सकता है. भले ही आप कंडोम का उपयोग क्यों न कर रहे हों. विशेषज्ञों की सीधी सलाह है कि इस महामारी के दौरान बाहरी साथी के साथ फिजिकल रिलेशन न बनाएं.

कोविड-19 के समय में मास्टरबेशन
कोविड-19 महामारी के दौरान मास्टरबेशन सबसे सुरक्षित यौन क्रिया है. बशर्ते आप साबुन और पानी से अपने हाथों, सेक्स टॉय को अच्छी तरह से धोएं और सभी सावधानियों का पालन करें. सेक्स के कई स्वास्थ्य लाभ हैं. शोध से पता चलता है कि दिल की बीमारी से परेशान लोगों के लिए सेक्स बेहतरीन उपाय हो सकता है. कॉलेज के छात्रों के साथ किए गए एक छोटे से अध्ययन ने भी कई प्रकार के अन्य लाभों को दर्शाया है. कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए आप सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं. इसका मतलब यह नहीं कि आप खुद को सेक्स के सुख से भी दूर रखें. उपरोक्त सुझावों का पालन करके आप सुरक्षित सेक्स का आनंद ले सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *