असली-नकली जाति का फैसला कांग्रेस न करे तय, जनता की अदालत सबसे बड़ी….रेणु जोगी

पेंड्रा, छत्तीसगढ़। जेसीसीजे विधायक रेणु जोगी ने जाति मामले में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि नकली-असली जाति का फैसला कोर्ट तय करेगी। लेकिन कांग्रेस असली-नकली का फैसला तय न करें। जनता की अदालत सबसे बड़ी है, जिससे हमें वंचित कर दिया गया है।

रेणु जोगी ने आगे कहा कि कांग्रेस नेताओं पूर्व सीएम अजीत जोगी का अपमान करना बंद करें। उन्होंने खासतौर पर पीसीसी चीफ और कुछ मंत्रियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि मेरे पति के स्वर्गवास के बाद भी उनका अपमान किया जा रहा है।

रेणु जोगी की मानें तो वे निर्वाचन आयोग से इसकी शिकायत करेंगी। लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने का अधिकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *