कोरोना काल में बंद हुआ कोचिंग सेंटर, तो संचालक ने बना डाला जुए का अड्डा

सूरत: कोरोना संक्रमण के चलते सरकार ने मार्च से पूरे देश में शैक्षणिक संस्थानों को बंद करवा दिया था। कोरोना काल में प्राइवेट स्कूलों और कोचिंग संचालकों का व्यापार ठप्प हो गया। वहीं, कोचिंग सेंटर बंद होने के बाद एक कोचिंग संचालक ने अनोखा फैसला लिया है। दरअसल, संचालक ने कोचिंग सेंटर बंद होने के बाद कोचिंग सेंटर को जुए का अड्डा बना डाला। हैरान करने वाली बात ये है कि इस अड्डे में आस-पास के कई लोग यहां जुआ खेलने आते थे। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने दबिश देकर कोचिंग सेंटर संचालक सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला कतारगाम थाना क्षेत्र का है, जहां शनिवार को सोनाणी ट्यूशन क्लासेज में पुलिस ने दबिश देकर 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि यहां कोचिंग सेंटर संचालक 1-1 हजार रुपए लेकर जुआ खिलावाता था। पुलिस ने ट्यूशन क्लासेज की तलाशी ली तो आरोपी वहां जुआ खेल रहे थे। मौके से पुलिस की टीम ने लगभग 60 हजार रुपए और मोबाइल जब्त किए हैं।

बताया गया कि कोचिंग सेंटर संचालक ने अनलॉक में ढील मिलने के बाद कोचिंग सेंटर को जुए के अड्डे में बदल दिया था। यहां आस-पास के ही नहीं दूर-दूर से लोग जुआ खेलने आते थे। इसके बदले वो कोचिंग सेंटर संचालक को 1-1 हजार रुपए देते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *