धान खरीदी : राज्य सरकार स्वयं करे व्यवस्था, केंद्र नहीं जिम्मेदार- धरमलाल कौशिक

रायपुर, छत्तीसगढ़। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने धारी खरीदी के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधा है। कौशिक ने 1 नवंबर से ही खरीदी शुरू करने की मांग की है।

नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि धान खरीदी मुद्दे पर सरकार अभी से हांफने लगी है। उनके मुताबिक धान खरीदी व्यवस्था के लिए केंद्र जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने आगे कांग्रेस को नसीहत देते हुए बयान दिया है कि राज्य सरकार खरीदी की स्वयं समुचित व्यवस्था करे।

बता दें आज जानकारी सामने आई है कि प्रदेश में 1 नवम्बर से धान ख़रीदी नहीं होगी। धान ख़रीदी की तारीख का निर्णय मंत्रिमंडल की उपसमिति लेगी। किसान संगठनों ने 1 नवम्बर से धान ख़रीदी की मांग की है।

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे का इस तर्क है कि कोरोना के कारण देश में जूट उद्योग प्रभावित होने के कारण बारदानों की कमी आ गई है। बारदानों की आपूर्ति को लेकर केंद्र से चर्चा की जा रही है। लेकिन इस मसले पर केंद्र का रूख सकारात्मक नहीं दिख रहा है। इसलिए शायद धान की खरीदी 1 नवंबर से आगे बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *