इस करवा चौथ दिखना चाहती हैं नई-नवेली दुल्हन की तरह, तो अप्लाई करें यें DIY फेस पैक

नई दिल्ली:   करवा चौथ आने में कुछ ही दिन बाकी हैं नवरात्रि समाप्त होने के बाद से ही सभी सुहागिन महिलाएं इस दिन का इंतेजार करती हैं. करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जल व्रत रखती हैं. इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं. ऐसे में महिलाएं इस दिन पार्लर भी जाती हैं और हजारों रुपए खर्च करती हैं. ऐसे में आज घर पर रहकर भी कुछ चीजों के इस्तेमाल करके ग्लो पा सकती हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे डाई फेस पैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप घर पर ही इस्तेमाल कर सकती हैं. आइए जानते हैं इस फेस पैक्स के बारे में-

बेसन और हल्दी फेस पैक- करवा चौथ के ग्लो के लिए आप इसे इस्तेमाल कर सकती हैं. हल्दी और बेसन दोनों का ही इस्तेमाल लंबे समय से स्किन केयर के लिए किया जाता है और ये स्किन के pH लेवल बैलेंस के लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है. इसके लिए हल्दी और बेसन को मिलाकर इसे फेस पर लगाएं और 15 मिनट के बाजद मुंह धो लें.

ग्रीन टी फेस पैक- ऑयली स्किन के लिए आप इस फेस पैक को इस्तेमाल कर सकती हैं. इसके लिए सभी इंग्रीडियंट्स को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाएं. जब ये थोड़ा सूख जाए तो थोड़ा सा पानी हथेलियों पर लेकर चेहरे की मसाज करें और फिर धो लें

तुलसी और नीम फेस पैक- तुलसी और नीं दोनों ही स्किन के लिए काफी फायदेमंद होती है. इसके लिए तुलसी, नीम और हल्दी को एक ग्राइंडर में ग्राइंड कर लें और फिर चेहरे पर लगाकर उसे सूखने दें. सूखने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें.

बेसन फेस पैक- ड्राई स्किन वालों के लिए बेसन फेस पैक एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसके लिए बेसन, कच्चा दूध, हल्दी, नींबू का रस और गुलाब जल को मिक्स करें औप स्किन पर लगाएं. और 15 मिनट के बाद मुंह धो लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *