प्लास्टिक की बोरी से निकली 15 टुकड़ों में कटी लड़की की नग्न लाश, सिर ले भागा हत्यारा

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्मशान घाट में एक बोरी में खून से सनी एक लड़की की 15 टुकड़ों में कटी लाश लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई है. फातिमा गार्डन कॉलोनी के निकट स्थित श्मशान घाट के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे. इसी दौरान बच्चों ने देखा कि कुछ कुत्ते खून से सनी प्लास्टिक की एक बोरी के साथ खींचतान कर रहे हैं. इसके बाद बच्चों ने मामले की जानकारी अपने परिवार के लोगों को दी. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई.

घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी अखिलेश नारायण कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने बोरी खोलकर देखा तो सबके होश उड़ गए. बोरी के अंदर एक लड़की की लाश के लगभग 15 टुकड़े भरे हुए थे. महिला के गर्दन के ऊपर का हिस्सा गायब था. यह नजारा देखते ही पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए. पुलिस ने शव के टुकड़ों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह की मानें तो शव को देखकर लग रहा है कि युवती की उम्र करीब 35 वर्ष रही होगी. किसी बेहद करीबी व्यक्ति ने पहले हत्या की वारदात को किसी घर में अंजाम दिया. उसके बाद लाश के टुकड़े किए और श्मशान घाट के निकट कूड़े के ढेर में ठिकाने लगा दिया. लाश पर कपड़े भी नहीं थे, इसलिए रेप के बाद हत्या की आशंका भी जताई जा रही है

एसपी ने बताया प्रथम दृष्टया देखने से लग रहा है कि महिला की हत्या किसी दूसरे स्थान पर करने के बाद शव के टुकड़े-टुकड़े करके उसे यहां फेंका गया है. एसपी सिटी ने बताया पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के सहारे कातिलों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. पुलिस ने लाश के टुकड़ों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच में जुटी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *