नई दिल्ली: चाहे हम किसी भी तरह का खाना खाए उसमें एक चीज सबसे कॉमन होती हैं और वह है नमक. नमक एक ऐसी चीज है जिसके बगैर स्वादिष्ट खाना भी बेस्वाद लगता है. केवल एक चुटकी नमक आपके खाने का जायका बढ़ा देता है. यह भोजन को और ज्यादा पौष्टिक और स्वस्थ भी बना देता है. नमक आमतौर पर सोडियम-क्लोराइड है, जो हमारे शरीर को पोषक तत्वों के परिवहन और अवशोषित करने, ब्लड प्रेशर को मेटेंन रखने तथा तंत्रिका संकेतों को प्रसारित करने जैसे कई काम करने के लिए एक जरूरी खनिज है. मंक के भी कई प्रकार होते हैं बाजापमें सफेद नमक के अलावा पिंक सॉल्क या गुलाबी नमक भी मिलता है. माना जाता है कि सफेद मनक की तुलना में पिंक सॉल्ट ज्यादा फायदेमंद होता है. आइए जानते हैं दोनों में क्या अंतर है और दोनों में से कौन सा नमक सेहत के लिए फायदेमंद होता है
सफेद नमक– सफेद नमक जिसे आम भाषा में टेबल सॉल्ट कहा जाता है में आयोडीन होता है. सफेद नमक के सेवन से गॉयटर और थायरॉइड जैसी बीमारियों से बचाव के लिए इस सामान्य पोषक तत्व की कमी को दूर किया जा सकता है. सफेद नमक को कई तरह की प्रक्रियाओं से होकर गुजरना पड़ता है जिस कारण इसके सभी खनिज नष्ट हो जाते हैं
गुलाबी नमक- इसमें अधिक पोषक तत्व भी होते हैं. यह हिमालय की तलहटी से निकाला जाता है और प्राकृतिक रूप से गुलाबी रंग का होता है. इसी कारण इसे हिमालयन पिंक सॉल्ट या हिमालयन सॉल्ट भी कहा जाता है. इसमें लगभग 65 प्रकार के खनिज लवण पाए जाते हैं, जो कई तरह की बीमारियों से बचाने में मददगार होते हैं. वहीं इसका एक बढ़िया फायदा यह है कि यह पाचन के लिए फायदेमंद है
वजन घटाने के लिए दोनों में से कौन बेहतर
आपको बता दें कि पिंक नमक सफेद नमक की तुलना में काफी फायदेमंद माना जाता है. गुलाबी नमक का सेवन करने से शरीर को जिंक, आयरन, कैल्शियम और यहां तक की आयोडिन भी मिल जाता है. जो लोग, वेट लॉस की कोशिश कर रहे हैं. उनके लिए, गुलाबी नमक एक हेल्दी ऑप्शन है. आप साधारण सफेद नमक की बजाय गुलाबी नमक का सेवन करें. दरअसल, गुलाबी नमक मसल्स को ताकत मिलती है. साथ ही, मांसपेशियों या मसल्स को सही तरीके से काम करने में मदद होती है. इस नमक से ना केवल भोजन का स्वाद बढ़ता है. बल्कि, यह भोजन से प्राप्त होने वाले पोषक तत्वों का भी फायदा पाने में शरीर की मदद करता है.
