दरिंदों ने शौचालय के अंदर वारदात को दिया अंजाम…छत्तीसगढ़ में एक और बेटी हुई दुष्कर्म का शिकार

तखतपुर। तखतपुर के मोढ़े गांव में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शौच करने जा रही युवती को तीन युवक ने शौचालय के अंदर ले जाकर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। वहीं मामले की शिकायत के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया।

ग्राम मोढ़े में 19 वर्षीय युवती 26 अक्टूबर की सुबह पांच बजे शौच के लिए जा रही थी। तभी गांव के मुकेश रजक अपने साथी रामकुमार सारथी संजय धुरी तीनों युवक मिलकर युवती को शौचालय के अंदर ले गए और मुकेश रजक युवती के साथ बलात्कार को अंजाम दिया।

जहां युवती रोते बिलखिलाते हुए अपने घर पहुंची। उसने अपनी मां को रेप के बारे में बताई। जिसके बाद परिवार वाले तखतपुर थाना पहुंचकर केस दर्ज कराया। थाना प्रभारी पारस पटेल द्वारा टीम गठित किया गया। मोढ़े गांव में पुलिस ने दबिश देकर तीनों आरोपी को दबोच लिया। तीनों भागने की फिराक में थे।

मुख्य आरोपी मुकेश रजक और साथी रामकुमार सारथी और संजय धुरी को पकड़ लिया गया। वही आरोपी को पकड़ कर थाना लाया गया और तीनों को धारा 376 के तहत न्यायालय में पेश किया गया। जहां न्यायालय से ही जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *