रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित हो गया है। दो दिवसीय विशेष सत्र के पहले दिन कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने आज सदन में राज्य के नए कृषि उपज मंडी संशोधन विधेयक को पेश किया। वहीं चर्चा के बाद सदन में विधेयक को पारित कर लिया गया।
इसी के साथ आज विधानसभा का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि विधानसभा का विशेष सत्र दो दिन के लिए था। पहले दिन राज्य के किसानों के लिए सरकार द्वारा लाई गई कृषि उपज मंडी संशोधन विधेयक को विधानसभा में पारित कर लिया गया।
सदन में कृषि विधेयक को लेकर चर्चा भी हुई। विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। सीएम भूपेश ने आगे कहा कि जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं। तब से छत्तीसगढ़ में जो बोनस मिल रहा था उसे रोका गया था। इसी वजह से हमने राजीव गांधी न्याय योजना लागू करना पड़ा। वहीं अब किसानों के लिए हमने नए कृषि विधेयक को मंजूरी दी है, जो आज विधानसभा में पारित हो गया। हम किसानों की रक्षा के लिए ये विधेयक लाए है।
