Bihar Chunav 2020: बिहार के वोटरों से PM मोदी की अपील- पहले मतदान, फिर जलपान

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Polls) के पहले चरण में 71 सीटों पर मतदान जारी है. इन 71 सीटों पर होने वाले चुनाव में 8 मंत्रियों समेत कई दिग्गजों के भाग्य का फैसला होगा. पीएम मोदी (PM Modi) ने ट्वीट कर लोगों से चुनाव में हिस्सा लेने की अपील की है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ‘बिहार विधानसभा चुनावों में आज पहले दौर की वोटिंग है. सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे कोविड संबंधी सावधानियों को बरतते हुए, लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करें. दो गज की दूरी का रखें ध्यान, मास्क जरूर पहनें. याद रखें, पहले मतदान, फिर जलपान

बिहार विधानसभा चुनावों में आज पहले दौर की वोटिंग है

सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे कोविड संबंधी सावधानियों को बरतते हुए, लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करें।

दो गज की दूरी का रखें ध्यान, मास्क जरूर पहनें।

याद रखें, पहले मतदान, फिर जलपान!

बता दें कि पहले चरण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बिहार में ही रहेंगे. प्रधानमंत्री मोदी की यहां तीन रैलियां हैं. पीएम मोदी अपनी आज की इस एक दिवसीय रैली पटना, मुजफ्फरपुर और दरभंगा में जदयू और वीआइपी के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. उनकी तीन रैलियों में से दो में बिहार के मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भी उनके साथ मंच साझा करेंगे.

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी आज दूसरी बार तीन चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे. उनकी ये जनसभा आज पटना मुजफ्फरपुर और दरभंगा में होगी. इनमें से दरभंगा और मुजफ्फरपुर विधानसभा सीट को कवर करना बीजेपी का लक्ष्य होगा. सबसे  पहले प्रधाननमंत्री मोदी दरभंगा की चुनावी रैली को सम्बोधित करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *