मामा के नंबर पर भेजता था युवती को अश्लील मैसेज….पुलिस ने धर दबोचा

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में पुलिस ने अश्लील मैसेज भेजकर युवती को परेशान करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है की आरोपी युवक युवती के मामा के मोबाइल नंबर पर युवती के नाम से अश्लील मैसेज भेजता था। इसकी शिकायत युवती ने अपने परिजनों के साथ पुलिस से की, जिसके बाद युवक को पुलिस ने धर दबोचा। यह मामला बेमेतरा के बिल्हा क्षेत्र की है। आरोपी युवक शंकर पटेल को पुलिस ने अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवती अपने मामा के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। आरोपी को कहीं से युवती के मामा का नंबर मिला था, जिस पर कॉल करने पर युवती ने कॉल उठाया। इसके बाद आरोपी लगातार युवती को परेशान करने के लिए उस नंबर पर अश्लील मैसेज भेजने लगा। युवती के परिजनों ने तंग आकर इसकी शिकायत पुलिस थाने में की। युवती की शिकायत पर पुलिस महकमा हरकत में आया और आरोपी युवक को बिल्हा से गिरफ्तार कर लिया। फ़िलहाल बेमेतरा पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *