आतंकियों की बड़ी साजिश का खुलासा: बहाना चाहते थे खून, ये दिग्गज नेता निशाने पर

नई दिल्ली: भारत में आतंकियों की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। आतंकियों ने कोरोना के बहाने नेताओं की हत्या की साजिश रची थी। खुलासा हुआ है कि आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के सदस्य भारत में दंगे भड़काना चाहते थे। इसके भारत में कोरोना जिहाद, लोन वोल्फ अटैक, आरएसएस के नेताओं की हत्या करना चाहता थे। इसके साथ ही एनेस्थीसिया का इंजेक्शन देकर बड़ी हस्तियों को मारने की साजिश रच रहे थे।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत (आईएसकेपी) के पांच आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। इस चार्जशीट में एनआईए की तरफ से यह बड़े आरोप लगाए गए हैं। चार्जशीट में कहा गया है कि पांचों आतंकी नागरिकता संशोधन कानून(CAA) के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों का इस्तेमाल मुस्लिमों को भड़काने के लिए किया था।

सितंबर में दायर की थी चार्जशीट

एनआईए की तरफ से इस साल सितंबर में यह चार्जशीट दायर की गई थी। इस चार्जशाटी में आगे कहा गया बै कि जांच में इस बात का पता चहा कि आरोपी सादिया और एक डॉक्टर इशफाक के बीच कोरोना जिहाद को लेकर बातचीत की गई थी। इन दोनों ने कोरोना महामारी का इस्तेमाल देश को बर्बाद करने के लिए चर्चा की थी। यह दोनों की देश विरोधी मानसिकता को दिखाता है।

एनआईए ने अपनी चार्जशीट में कश्मीरी जोड़े जहांजैब सामी और हिना बशीर बेग, हैदराबाद निवासी अब्दुल्ला बासित, पुणे निवासी सादिया अनवर शेख और नबील सिद्दिक खत्री को आरोपी बनाया गया है।

एजेंसी की तरफ से कहा गया है कि आरोपी भारत के खिलाफ बड़ी साजिश रच रहे थे। इसमें कहा कि भारत के खिलाफ जंग छेड़ने, परिष्कृत हथियार खरीदने के लिए फंड इकट्ठा करने, आईईडी तैयार करने के लिए विस्फोटक सामग्री जुटाना और आतंकी संगठन की विचारधारा को बढ़ावा देना इनका मकसद था।

बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून(CAA) के खिलाफ पूरे देश प्रदर्शन हुआ था। जबकि दिल्ली में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरानं हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा में कई लोगों की मौत हो गई थी। देश के अलग-अलग हिस्सों में भी हिंसा भड़काने की साजिश रची गई थी। दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर कई लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *