मंदिर हसौद इलाके में स्थित ज्वेलर्स पर बुधवार रात सेंधमारी करते हुए चोरों ने करीब 13 लाख रुपयों के सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद इलाके में स्थित ज्वेलर्स पर बुधवार रात सेंधमारी करते हुए चोरों ने करीब 13 लाख रुपयों के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ किया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार रात गायत्री ज्वेलर्स पर अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे से दीवार तोड़कर दुकान में रखे करीब 10 ग्राम सोने के और 15 किलो चांदी के जेवर ले उड़े।

इतना ही नहीं शातिर चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी साथ ले गये लेकिन इलाके की सघन चेकिंग करने पर डीवीआर एक खेत से बरामद कर लिया, जिसको आज देखकर चोरों की पहचान के लिए सायबर सेल की टीम जुटी हुई है।

चोर इतने शातिर थे कि ज्वेलरी शॉप के बगल में स्थित किराना दुकान की दीवार को तोडा और उसके बाद सुनार की दुकान की दीवार तोड़कर चोरी को अंजाम दिय़ा। फिलहाल मंदिर हसौद थाना पुलिस औऱ सायबर की टीमें अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *