ICU मे हुआ मरीज लड़की संग बलात्कार….

नई दिल्ली: हाल ही में अपराध का ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। इस मामले को दिल्ली से लगे हुए गुरुग्राम का बताया जा रहा है। यहाँ के एक निजी अस्पताल में महिला के साथ बलात्कार हुआ है। वह आईसीयू में भर्ती है। जी दरअसल, गुरुग्राम के सेक्टर 44 में स्थित फोर्टिस अस्पताल में टीबी की बीमारी से पीड़ित एक 21 वर्षीय युवती को भर्ती कराया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक उसकी हालत अत्यधिक नाजुक थी और इसी वजह से उसे आईसीयू में रखा गया था।

वेंटिलेटर पर वह अर्धचेतन अवस्था में थी लेकिन उसी दौरान उसके साथ बलात्कार हुआ। इस मामले में पुलिस का कहना है कि ‘युवती को मंगलवार को जब होश आया तो उसने अपने पिता को इस घटना के बारे में बताया।’ बताया जा रहा है पीड़िता ने अपने पिता से कागज पर अपनी पीड़ा लिखकर बताई जिसके बाद पिता ने परिवार के साथ पुलिस से संपर्क किया और मामला दर्ज करवाया। पुलिस का कहना है कि ‘परिवार को लगता है कि यह घटना 21 से 27 अक्टूबर के बीच हुई है।

युवती को 21 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। युवती को 27 अक्टूबर को होश आया। पीड़ित युवती का फिलहाल उसी अस्पताल में इलाज जारी है।’ इस मामले में पुलिस ने अस्पताल को सख्त निर्देश दिए जिसके बाद अस्पताल ने इस मामले की अच्छे से जांच की। अब पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 (2) (E) के तहत मामला दायर कर आरोपी की पहचान कर ली है। पुलिस का कहना है जल्द ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *