आखिर कब है इस साल दिवाली और नरक चतुर्दशी, जानिए यहाँ?

इस साल यानी 2020 में कई बार दो-दो तिथि एक साथ आईं हैं। इन्ही में शामिल है दिवाली और नरक चतुर्दशी। जी दरअसल लोग इस समय कुछ समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर दीवाली और नरक चतुर्दशी कब है तो उन्ही को हम बताने जा रहे हैं सही तिथि। इस बार आने वाले 14 नवंबर को नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली दोनों ही एक साथ है। वैसे तो आपको पता ही होगा कि, कार्तिक मास की त्रयोदशी से भाईदूज तक दिवाली का पर्व बड़े ही धूम धाम से मनाते हैं।

अब इस बार छोटी और बड़ी दिवाली एक ही दिन पड़ रही है। जी दरअसल कार्तिक मास की त्रयोदशी इस साल 13 नवंबर की है और छोटी और बड़ी दिवाली 14 नवंबर की हैं। वहीं उसके बाद 15 नवंबर को गोवर्धन पूजा होगी और अंतिम दिन 16 नवंबर को भाईदूज या चित्रगुप्त जयंती मनाई जाएगी। ज्योतिषों के मुताबिक इस बार पंचांग के अनुसार द्वितीय तिथि नहीं है और इसी वजह से तिथि घट जा रही हैं। इस बार कार्तिक मास की अमावस्या 14 नवंबर को है।

वहीं कहा जा रहा है कि दोपहर दो बजकर 18 मिनट तक नरक चतुर्दशी तिथि होगी और इसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी। अमावस्या तिथि 14 नवंबर से दोपहर 2 बजकर 17 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन 15 नवंबर को सुबह 10 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। इस वजह से इस बार दिवाली 14 नवंबर को मनाई जाएगी। इसी के साथ इस बार धनतेरस त्रयोदशी तिथि 12 नवंबर 2020 की रात 09:30 बजे से लग रही है और 13 नवंबर तक रहने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *