छत्तीसगढ़ में आज 1929 नए कोरोना पॉजिटिव….9 मौत

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस तेजी  से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है।स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन (Medical Bulletin) जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। आज 1929 मामलों की पुष्टि हुई है।वहीं, आज 1271 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है और 9 कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है। मिले कुल 1929 मरीजों के साथ प्रदेश में अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 181583 हो गई है।इनमें से 157480 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 22167 लोगों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है।प्रदेश में 1936 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *