राजधानी में पुलिस कस्टडी में हत्या के आरोपी ने की आत्माहत्या

रायपुर। राजधानी के पंडरी थाना में पुलिस कस्टडी में लाए गए हत्या के आरोपी ने पुलिस स्टेशन के बाथरूम में अपनी ही बेल्ट से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक आरोपी ने जिस वक़्त इस घटना को अंजाम दिया, थाने में उसका जीजा भी मौजूद था।जानकारी के मुताबिक रविवार को हुई चाकूबाजी में घायल हुए अमित गाइन की मौत के बाद आरोपी को आज दोपहर 3 बजे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसी दौरान आरोपी ने टॉयलेट जाने के बहाने आत्महत्या कर ली है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि आत्महत्या करने वाले आरोपी का नाम अश्वनी मानिकपुरी उर्फ़ बादल है। वह चंद्रशेखर नगर का रहने वाला था। अमित गाइन की हत्या के आरोप में युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया था। जिसने आत्महत्या कर ली है। घटना के वक्त उसका जीजा भी थाने में मौजूद था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *