सोना-चांदी नहीं, नासिक में चोरों ने 15 क्विंटल प्याज का किया सफाया, किसान को हुआ बड़ा नुकसान

चोरी की वारदातों के बारे में तो आपने खूब सुना और देखा भी होगा. कई बार ये चोर लोगों के घरों, दुकानों और बड़े-बड़े मॉल्स से लाखों का सामान पार कर देते हैं. लेकिन, महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक में चोरी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां चोरों ने ना तो सोना, ना चांदी और ना ही रुपये, बल्कि प्याज पर हाथ साफ कर दिया है.

मामला नासिक (Nashik) के देवला इलाके के वाखारवाडी का है. जहां चोरों ने 15 क्विंटल प्याज की चोरी (Onion Theft) की वारदात को अंजाम दिया है

इस चोरी से प्याज के मालिक को लगभग एक लाख तक का नुकसान हुआ है. ये वो प्याज है जो किसान खेतो में चाल बनाकर रखते हैं और ज्यादातर वक्त खेत में कोई नहीं होता. प्याज को ऐसे इसलिए रखा जाता है, क्योंकि ऐसा करने से प्याज खराब नहीं होती और इसमें हवा लगती रहती है. बताया जा रहा है जब से प्याज के दाम आसमान पर गए है उस इलाके में प्याज चोरी होने की ये तीसरी घटना है

प्याज चोरी के इस काम को 3 से 4 लोगों ने मिलकतर अंजाम दिया होगा ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है. यही नहीं, पुणे के भी अलग-अलग ग्रामीण हिस्सों में चोरी की कई वारदातें सामने आ चुकी हैं. जिस तरह से प्याज समेत अन्य सब्जियों की कीमतों में इजाफा हो रहा है. आम लोगों की थाली के लिए सब्जी दूभर होती जा रही है. देश के अलग-अलग हिस्सों में प्याज 50 रुपए किलो तक बिक रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *