सर्दियों के दिनों में कई लोगों की त्वचा तो छिलने भी लगती है। त्वचा संबंधी और समस्याएं भी होती हैं. इसलिए त्वचा स्वस्थ, नमीयुक्त और चमकदार बनी रहे, इसके लिए तो सर्दियों में नियत अंतराल में और भी ज्यादा पानी पीने की जरूरत है. बहुत सारे लोग ठंड में पानी कम पीते हैं लेकिन आप ऐसी भूल ना करें क्योंकि ये आपके सेहत के लिए अच्छा नहीं है. आप चाय कॉफी पीने की बजाय हल्का गर्म पानी या फिर ग्रीन टी पीएं इससे आपका स्वास्थ अच्छा रहेगा. तो ऐसे में चलिए जानते हैं कि आप कैसे पानी पीकर अपनी सेहत बना सकती हैं
1. बॉडी को रखता है हाइड्रेट
सर्दियों में भी आपको अपने बॉडी को हाइड्रेट रखने की जरुरत है. क्योंकि पानी हमारे शरीर से जहरीले पदार्थों को बाहर करता है साथ ही खूम में जरुरी पोषक तत्वों और ऑक्सीजन की मात्रा को संतुलित रखता है. इससे आपकी किडनी,लिवर,फेफड़े और हार्ट को अच्छा रहता है.
2.हेल्थ को बूस्ट करता है
अगर आप पानी अच्छी मात्रा में पीते हैं तो इसमें मौजूद गुण आपके हेल्थ को अच्छे से बूस्च करते हैं, इससे आपकी स्किन सर्दियों में काफी चमकती है और साथ ही आपकी बॉडी हाइड्रेट रहती है. सर्दियों में पानी की कमी से आपको ड्राय स्किन और होंठ फटने जैसी दिक्कतों से जूझना पड़ सकता है, ऐसे में आप पानी का सेवन जरुर करें.
3.गर्म पानी का करें सेवन
अगर आपको बीमारियों से खुद को दूर रखना है तो ऐसे में ठंड में आप हल्का गर्म पानी जरुर लें, इससे आपके जुकाम औऱ खांसी की समस्या कम होगा. सुबह के वक्त गर्म पानी पीने के फायदे तो और भी ज्यादा होते हैं. गर्म पानी ना मिले तो आप रूम टेंपरेचर वाला भी पी सकते हैं.
4. वजन पर करता है काबू
सर्दियों में हम पानी कम पीते हैं जिस वजह से भी हमें बहुत भूख लगती है और हम ओवरईंटिंग कर लेते हैं. ऐसे में अगर आप पानी पीना जारी रखेंगे तो उतना ही खाएंगे जितनी कि शरीर को जरूरत होगी. पर्याप्त पानी पीने से हमारा पाचन तंत्र भी अच्छी तरह से काम करता है और मेटाबॉलिज्म भी बेहतर बना रहता है, जिससे हमारा वजन संतुलित बना रहता है.
5.यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन
सर्दियों में कई महिलाओं को यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की समस्या हो जाती है औऱ इसकी वजह है कि हम कम पानी पीते हैं. ऐसे में अगर आपको इस तरह की समस्या है तो आप ऐसे में घबराएं नहीं बल्कि जमकर पानी पीएं.
