सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 1 महिला माओवादी ढेर

4-5 नक्सलियों को गोली लगने का दावा

सुकमा, छत्तीसगढ़। सुकमा में चिंतागुफा के दुल्लेड़ इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। घटनास्थल पर एक महिला नक्सली का शव बरामद किया गया है।

वहीं एक राइफल सहित भारी मात्रा में नक्सली सामान भी जब्त किया गया है। पुलिस ने एनकाउंटर में 4-5 नक्सलियों को गोली लगने का दावा कर रही है। सर्चिंग पर निकले डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा के जवानों की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

सीआरपीएफ डीआईजी सुकमा योज्ञान सिंह स्वयं दल बल के साथ ग्राउंड पर मौजूद थे, जबकि एसपी कन्हैया लाल ध्रुव बुरकापाल कैम्प में रहते हूए पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे थे। एएसपी नक्सल ऑप्श सुनील शर्मा को पूरे ऑपरेशन की ज़िम्मेदारी दी गई थी। इस तरह ज़िला पुलिस बल और पैरा मिलिट्री फोर्स के बेहतर तालमेल से नक्सलियों को उन्हीं के गढ़ मे बड़ा नुकसान सुरक्षाबलों ने पहुंचाया है।

बता दें फोर्स लगातार माओवादियों के मांद में घुसकर उन्हें मुंहतोड़ जवाब दे रही है। सुरक्षाबलों की कार्रवाई से नक्सली घबराए हुए हैं। पुलिस पार्टी लगातार इलाकों में सर्चिंग कर उनसे सीधे मुकाबला कर रहे हैं। हाल ही में जवानों ने बीजापुर में नक्सलियों के कई कैंप ध्वस्त किए थे। कार्रवाई में कुछ नक्सलियों की मौत भी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *