10 साल की मासूम बच्ची से जंगल में बलात्कार की कोशिश

केशकाल। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके में एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने का ताजा मामला सामने आया है। आरोपी मौके से फरार हो गया है। शिकायत के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार आरोपी ने बहला फुसलाकर 10 साल की मासूम को जंगल ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बच्ची के चिखने चिल्लाने के बाद आरोपी डर गया और बच्ची को जंगल में छोड़कर फरार हो गया।

वहीं घर पहुंचने के बाद मासूम ने अपने साथ हुए घटना की जानकरी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने धनोरा थाने में केस दर्ज कराई। दूसरी ओर दुष्कर्म की कोशिश की खबर फैलते ही इलाके के लोगों में आक्रोश है। पुलिस से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *