जोगी परिवार के जाति प्रमाण पत्र में लिखा है ईसाई…स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव

पेंड्रा। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आज मरवाही में चुनावी सभा में हुंकार भरी। मंत्री ने दावा किया कि मरवाही विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रचंड बहुमत से विजयी होगा। इस दौरान मंत्री सिंहदेव ने बीजेपी और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ को आड़े हाथों लेते हुए हमला बोला। मंत्री ने जोगी के जाति मामले पर कहा कि अब अमित जोगी किस बात का न्याय मांग रहे हैं।

आगे कहा कि बीजेपी ने ही जोगी परिवार के जाति का मामला उठाया था। अमित जोगी को सलाह देते हुए मंत्री ने कहा कि जोगी परिवार को न्याय अब न्यायालय में मिलेगा। मंत्री ने कहा कि जोगी परिवार के 1906 के जाति प्रमाण पत्र में ईसाई लिखा है। तो​ फिर वो बार-बार अपने आप को आदिवासी क्यों कहते हैं?

मरवाही में जीत को लेकर मंत्री ने कहा कि मरवाही का परिणाम जनता और कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल होगा। मरवाही शुरू से कांग्रेस का गढ़ रहा है। ऐसे में परिणाम कांग्रेस के पक्ष में ही आएगा। यहां कांग्रेस का माहौल बहुत अच्छा दिख रहा है। लोगों में यहां विकास की चाहत दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *