साथी के साथ प्‍यार भरे लम्‍हे गुजारने का…

प्‍यार करने की कोई उम्र नहीं होती. ‘मेन्‍स हेल्‍थ’ ने 1,000 महिलाओं से पूछा कि वे अपने पार्टनर के साथ कहां प्‍यार भरे लम्‍हे गुजारना चाहती हैं. इस सर्वे में काफी रोमांचक नतीजे देखने को मिले. उसी के आधार पर हम यहां 10 सबसे बेहतरीन लव स्‍पॉट्स के बारे में बता रहे हैं. इससे आपको अंदाजा हो जाएगा कि आपके लिए सबसे बेहतर क्‍या है.

1. 9 फीसदी महिलाओं को चलती गाड़ी में अपने साथी के साथ अंतरंग होना बेहद पसंद है.
2. 30 फीसदी महिलाओं को पानी में या बाथ टब में अपने साथी के साथ अंतरंग होना भाता है.
3. 5 फीसदी महिलाओं को हवाई जहाज के बाथरूम या इकोनॉमी कोच में दिए जाने वाले कंबलों में अपने साथी के साथ अंतरंग होना अच्‍छा लगता है.
4. आपको शायद यकीन ना आए, लेकिन 12 फीसदी महिलाओं को चलती हुई वॉशिंग मशीन की वाइब्रेशन के साथ अपने पार्टनर के साथ अंतरंग होना बेहद पसंद है.
5. 16 फीसदी महिलाएं शॉपिंग के दौरान अपने साथी की नजदीकियों से बेहद खुश होती हैं.
6. आपको वर्कआउट करने के लिए घर से बाहर जिम में जाने की जरूरत नहीं है, क्‍योंकि 4 फीसदी महिलाओं को घर पर ही एक्‍सरसाइज करते हुए अंतरंग होना पसंद है.
7. 17 फीसदी महिलाओं को समुंद्र के किनारे अपने पार्टनर के साथ अंतरंग होना पसंद है.
8. 6 फीसदी महिलाओं को जंगलों में होने वाले कैंपों में अंतरंगता अच्‍छी लगती है.
9. 22 फीसदी महिलाओं को स्प्रिंग लेस गद्दों में अंतरंग होना पसंद है.
10. 28 फीसदी महिलाओं को घर से दूर किसी अच्‍छे से होटल के कमरे में अपने साथी के साथ अंतरंग होना अच्‍छा लगता है.

तो फिर आप किसका इंतजार कर रहे हैं? आप अपने साथी के साथ प्‍लान बनाइए और प्‍यार भरे लम्‍हों का आनंद उठाइए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *