किसी नये रिश्ते की शुरुआत तो खूबसूरत-सी होती ही है, बिल्कुल परी कथाओं जैसी। लेकिन पहले कुछ दिनों तक पता नहीं चल पाता कि आपके रिश्ते की बुनियाद प्यार है या हवस? आप समझ नहीं पाते कि आपका साथी आपसे सचमुच प्यार करता है या केवल सेक्स के लिए आपके साथ है। आप दोनों के बीच फिजिकल कनेक्शन तो काफी ज़्यादा है लेकिन भावनात्मक रुप से आप दोनों एक-दूसरे से जुड़ नहीं पाते। तो किस तरह का रिश्ता है यह? केवल आकर्षण या प्यार या फिर केवल लस्ट? जिसे आप प्यार समझ बैठे हैं। तो अगर आप भी हैं परेशान अपने रिश्ते की असलियत जानने के लिए तो ध्यान दीजिए इन 7 संकेतों पर जो साफ-साफ बताते हैं कि कैसी है आपकी रिलेशनशिप
आप हमेशा बन-संवरकर रहती हैं– जब भी आप अपने पार्टनर से मिलने जाती हैं तो आप अच्छी से अच्छी ड्रेस पहनकर जाना चाहती हैं। अगर वह आपको वीडियो चैट पर भी आने के लिए कहता है तो सबसे पहले आप शीशा देखती हैं, और फिर चैट पर जाती हैं। आप उसे लुभाने की कोशिश में सेक्सी कपड़े पहनती हैं। प्यार तन नहीं मन की सुंदरता से होता है और वहां सेक्सी कपड़ों की बजाय बिना नहाए भी आप बेधड़क अपने प्रेमी के सामने जा सकते हैं।
सेक्स, सेक्स और सेक्स- ऐसा एक बार भी न हुआ जब आप मिले और फिजिकल न हुए। आप दोनों एक-दूसरे से दूर नहीं रह पाते है और सेक्स के लिए बस मौका तलाशते रहते हैं। आप अगर एक-दूसरे को चिढ़ाने और छेड़ने का काम भी करते हैं तो उसका मकसद अपने साथी को सेक्स के लिए उत्तेजित करना और अपने रिश्ते में कुछ नया करने के लिए होता है।
हमेशा एक-दूसरे को रिझाने की कोशिश करते हैं- आप बहस नहीं करते, उसे बताते नहीं कि आप कैसा महसूस करते हैं। लेकिन जब आप प्यार में होते हैं तो आपकी कोशिश एक-दूसरे का सहारा बनने और फिक्र करने की होती है। आप अपनी इच्छाएं और अपनी पसंद एक-दूसरे को बताने की कोशिश करते हैं। लेकिन जब प्यार की बजाय सेक्स की चाहत होती है तो आप केवल हमेशा एक-दूसरे को पसंद आने और रिझाने की कोशिशें करते हैं। क्योंकि आपको पता है कि अगर आपका पार्टनर दुखी है तो आज सेक्स नहीं होगा।
आपको उसके बारे में कुछ नहीं पता– सेक्स के लिए रिश्ते की पहचान इस बात से भी की जा सकती है कि आपको केवल इतना पता होता है कि वह बेड में कैसे परफॉर्म करता है। आपको उसकी कुछ आदतें, पसंद-नापसंद ज़रूर पता होगी लेकिन वह भी बहुत ऊपरी बातें हैं। आप समझ नहीं पाते कि वह दुखी, उदास या अकेला महसूस करने पर कैसे व्यवहार करता है। या फिर उसके बचपन की यादें कैसी हैं। लस्ट की वजह से साथ आए लोग एक-दूसरे को समझना नहीं चाहते।
शर्तों पर टिका होता है रिश्ता- लड़की ने कहा कि मेरे पीरियड्स चल रहे हैं या तबियत खराब है और झटपट लड़का कहता है कि ठीक है दो-चार दिन बाद बात करते हैं। मैं अभी बिज़ी हूं। ऐसे वक़्त में न तो आपकी मीटिंग होगी और ना ही वह आपका हालचाल लेने के लिए आपको कॉल करेगा। हां घर पर आराम करने की सलाह ज़रूर मिल सकती है। आपके रिश्ते में हर एक चीज़ केवल इसी बात पर टिकी होती है कि आप कितनी बार सेक्स कर पा रहे हैं। आप दोनों यूं ही कभी कॉफी के लिए मिलना पसंद नहीं करते। प्यार में भी नज़दीकियां होती हैं लेकिन साथ ही वहां ऐसे भी मौके आते हैं जहां आप दोनों बस एक-दूसरे का साथ पाना चाहते हो, केवल सेक्स नहीं।
मतलब वाली बातें कभी नहीं होतीं- अपने लस्ट वाले लवर के साथ आप कभी अपनी आशाओं, उम्मीदों, सपनों या एक-दूसरे के प्रति राय के बारे में कुछ बातें नहीं करते। आपको लगता है कि आपकी बाते सुनकर शायद उसकी रुचि आपमें कम हो जाए। लेकिन हां, आप अपना पहला किस, पहला सेक्स, वाइल्ड सेक्स सेशन या सेक्स फैंटसीज़ के बारे में ज़रूर चर्चा करते हैं। अगर एक-दूसरे से आपका भावनात्मक जुड़ाव नहीं है, तो हो सकता है कि यह प्यार नहीं केवल आकर्षण भर हो।
आपको खामोशी पसंद नहीं आती- रिश्ते में खामोशी भी खूबसूरत होती है लेकिन आप दोनो खामोशी तभी पसंद कर पाते हो जब आपका सेक्स सेशन खत्म हो। जी हां, ईमानदारी से इस बात की ओर ध्यान दीजिए कि क्या जब आप मिलते हैं तो न तो आप उसकी खामोशी बर्दाश्त कर पाते हैं न वह आपकी। एक भी चुप रहा तो दूसरा अपनी उंगलियों से कुछ शरारतें करने लगता है, और फाइनली आप दोनों सेक्स के लिए तैयार हो जाते हैं।
