धमतरी: धमतरी जिले के एक नवविवाहित दंपत्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव एक कमरें में लटके मिले। मौके पर पहुंची ने मामले में परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
फिलहाल मौत के कारनो का पता नहीं चल पाया है। मामले में जांच जारी है। मामले में कोई सुसाइड नोट बरामद नही हुआ है। भैंसबोड के रहने वाले अजय तारक 22 वर्षीय युवक की शादी लता तारक 21 वर्षीय से चार महीना पहले ही शादी हुई थी।
मिली जानकारी के अनुसार रात में परिवार के साथ खाना खाने के बाद दोनों पति पत्नी सोने के लिए अपने कमरे में गए। सुबह जब दोनों अपने कमरे पर नही मिले तो परिजानों ने दोनों की खोज बीन शुरू की। बता दें कि दोनों का शव घर के एक कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। शव को लटका देख परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मामले का पता चलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिफर कर दिया। बता दें कि मौत के कारणो का अभी तक कोई सुराग नही मिला और न ही कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है
